फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर नौकरी का विज्ञापन दिखाकर ठगे 98 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर नौकरी का विज्ञापन देकर एक लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गोबिंद नगर निवासी कृष्ण मित्तल ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि उसकी बेटी चेतना शहर के एक निजी कॉलेज में बी कॉम प्रथम वर्ष में पढ़ती है। उसने फेसबुक पर नौकरी का एक विज्ञापन देखा और नौकरी के लिए आवेदन किया था। 18 फरवरी को उसके पास फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी को 21000 रुपये मिलेंगे। काम घर से ही करना है। काम के लिए एक लैपटॉप, मोबाइल व सिम कार्ड कंपनी की तरफ से दिया जाएगा। आरोपी ने रजिस्ट्रेशन के लिए 2100 रुपये उनके खाते में जमा करवाने के लिए कहा। उन्होंने 2100 रुपये जमा करवाए तो उसके बाद आरोपी ने खाते से लगभग 98000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें