फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस को मिले 10 नए डायल-112 दोपहिया वाहन

Wed, 10 Jun 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए एसपी मनप्रीत सिंह। पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
कैथल। जिले में आपातकालीन पुलिस सहायता को और प्रभावी बनाने के लिए जिला पुलिस को 10 नए डायल-112 राइडर वाहन मिले हैं। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन ने जिला सचिवालय परिसर से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर डीएसपी सुशील प्रकाश, एसआई तरसेम, ओएएसआई प्रवेश, एमटीओ एएसआई रामपाल सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये सभी दोपहिया वाहन डायल-112 आपातकालीन सेवा से जुड़े रहेंगे और सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करेंगे।

पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि कई बार शहर की संकरी गलियों, घनी आबादी वाले क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में चार पहिया पुलिस वाहन समय पर नहीं पहुंच पाते। ऐसे में राइडर वाहन तेजी से मौके पर पहुंचकर शुरुआती पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें