कैथल। जिला पुलिस ने अपने काम के प्रति आमजन की प्रतिक्रिया लेने के लिए क्यूआर कोड आधारित फीडबैक प्रणाली शुरू की है। अब नागरिक सभी पुलिस थानों में लगे क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन करके फीडबैक फॉर्म भर सकते हैं।
फीडबैक फॉर्म में आमजन सेवा की गुणवत्ता, पुलिसकर्मियों के व्यवहार और समस्याओं के प्रभावी समाधान के बारे में स्वतंत्र रूप से अपनी राय साझा कर सकेंगे। बुधवार को थाना सीवन में एसपी उपासना ने इस पहल की शुरुआत की।
एसपी उपासना ने कहा कि यह कदम स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इसका उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच विश्वास और सहभागिता बढ़ाना, सेवा की गुणवत्ता सुधारना और एक पारदर्शी पुलिसिंग वातावरण बनाना है। संवाद