फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: देवबन गांव में जलाई पराली, केस दर्ज

Fri, 17 Oct 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में धान के अवशेषों में आग लगाने का पहला मामला सामने आया है। हरसेक प्रणाली की मदद से गांव देवबन में आग लगाने की यह घटना दर्ज की गई है। प्रशासन के अधिकारियों ने आरोपी किसान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ 5000 रुपये जुर्माना तथा रेड एंट्री की गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले ग्योंग में पराली जलाने से रोकने पर विलेज लेवल इंफोर्समेंट टीम पर हमले का मामला सामने आया था। इस मामले में टीम पर किए गए हमले के तहत मामला दर्ज किया गया था । ग्योंग गांव में हुए हमले के मामले में तीन किसानों की गिरफ्तारी हो चुकी है लेकिन अबकी पराली जलाने पर आरोपी किसान पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


डीसी प्रीति ने किसानों से अपील की कि वे फसल अवशेष का सही प्रबंधन करें और आग लगाने से बचें। उन्होंने कहा कि अवशेष में आग लगाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है और मिट्टी की उर्वरता कम होती है।

पिछले साल की तुलना में इस बार जिले में फसल अवशेष में आग लगाने की घटनाएं काफी कम हुई हैं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अनुसार, पिछले वर्ष 95 घटनाएं दर्ज हुई थीं, जबकि इस बार अब तक केवल एक ही मामला सामने आया है। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गांव-गांव जाकर किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूक कर रहे हैं।­
विज्ञापन


जिले में 350 बेलर, 5,000 मशीनें (सुपर सीडर, मल्चर, कटर आदि) और 418 कस्टम हायरिंग सेंटर के माध्यम से फसल अवशेष प्रबंधन का कार्य प्रभावी ढंग से चल रहा है। इसके अलावा, इस वर्ष 1,250 नई मशीनों के ड्रा निकाले गए, जिनमें से लगभग 745 मशीनें किसानों द्वारा खरीदी जा चुकी हैं। -डॉ. सुरेंद्र कुमार, उपनिदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें