फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस ने 11 दोपहिया वाहनों के काटे चालान, तीन जब्त

Sat, 03 May 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। रेलवे रोड पर कन्या स्कूल के पास नाका लगाकर पुलिस ने दो पहिया वाहनों की जांच की। नाका प्रभारी संदीप सिंह ने बताया की चेकिंग अभियान के दौरान वाहनों के कागज, हेलमेट, नंबर प्लेट और नशा की जांच की गई। उन्होंने बताया की जांच के दौरान कुल 11 चालान काटे गए और तीन दो पहिया वाहनों को जब्त किया गया।

जो दोपहिया वाहन चालक अपने वाहन के कागज न दिखा सके, ट्रिपल राइडर और जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना था उनके वाहनों को जब्त किया गया है। उन्होंने बताया की इस दौरान पुलिस ने नशा किए हुए या नशे का कोई भी सामान लेकर जाते हुए पर विशेष फोकस किया। संदीप ने आमजन से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करते हुए हेलमेट अवश्य लगाएं और सभी कागज पूरे रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोगों का कहना था कि पुलिस शहर के अंदर नाके लगा कर लोगों को नाहक परेशान कर रही है। कलायत छोटा सा नगर है और इसमें ले देकर एक रेलवे रोड ही है। इस समय मंडी में सीजन चल रहा है और सीजन की मारामारी में केवल फसल खेत से उठा कर बेचने पर ही ध्यान केंद्रित होता है।

लोगों का कहना था कि पुलिस जांच के लिए नाके मुख्य मार्गों या फिर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाए ताकि सीजन की मारामारी में आम लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें