एसडीएम संजय कुमार खुद कटर से डंपिंग यार्ड पर लगा ताला कटवाते हुए। संवाद
कैथल। खुराना रोड पर बने डंपिंग यार्ड पर लगा ताला प्रशासन ने पुलिस बल के पहरे में 13वें दिन कटर से काट दिया। एसडीएम संजय कुमार व डीएमसी कपिल शर्मा की मौजूदगी में ताला काटकर कचरा डलवाना शुरू कर दिया। एक घंटे तक अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर डटे रहे और 20 से ज्यादा कचरा वाहनों को खाली करवाया गया।
इस दौरान ग्रामीणों ने बिना विरोध किए शांतिपूर्वक धरना दिया। ग्रामीणों ने फिर से ताला लगाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कब तक इस तरह पुलिस पहरे में कचरा डलवाएंगे। जब पुलिस पहरा नहीं रहेगा तो वे लोग फिर से ताला जड़ने का काम करेंगे।
इससे पूर्व सुबह भी एसडीएम धरनास्थल पर ग्रामीणों के बीच पहुंचे थे और ताला खोलने की अपील की थी लेकिन ग्रामीणों ने इन्कार कर दिया था। जब एसडीएम ने दोपहर 1:30 बजे तक का समय दिया तो ग्रामीणों ने वीरवार 12 बजे तक का समय देने की बात कही, ताकि वे गांवों के लोगों से चर्चा कर अपना फैसला बता सकें लेकिन प्रशासन ने समय देने से इन्कार कर दिया था। उसके बाद करीब 2 बजे प्रशासन ने कटर से ताला काटते हुए कचरा डलवाना शुरू कर दिया। शहर से रोजाना करीब 80 से 90 टन कचरा निकलता है। पिछले 13 दिन से डंपिंग यार्ड पर ग्रामीणों ने ताला लगा रखा था। ऐसे में एक हजार टन से ज्यादा कचरा इक्ट्ठा हो गया था।