फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस का दावा, 208 गांव हो चुके नशा मुक्त

Thu, 09 Jan 2025 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को सांसद नवीन जिंदल ने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने साइबर क्राइम, घरेलू हिंसा, नशा, ट्रैफिक आदि समस्याओं को आपसी सहयोग से सुलझाने और जागरूकता अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए। इस मौके पर डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कैथल के 208 गांव नशा मुक्त हो चुके हैं।

इस मौके पर सांसद ने पुलिस की निजी समस्याओं के बारे में भी जाना और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। जिंदल ने कहा कि पुलिस जनसेवा के लिए हर समय तत्पर रहती है। पुलिस की काफी कठिन ड्यूटी है। सांसद ने कहा कि आमजन यातायात नियमों के प्रति लापरवाही बरतते हैं इसलिए सड़क हादसों में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग करें, गाड़ी में सीट बेल्ट अवश्य लगाएं।
विज्ञापन


इसके साथ उन्होंने कहा कि आज साइबर क्राइम काफी बढ़ चुका है इसलिए साइबर क्राइम के प्रति भी आमजन को अधिक से अधिक जागरूक करने की आवश्यकता है। साथ उन्होंने कहा कि सरकार ने नशे के विरुद्ध मुहिम चलाई है। सभी चाहते है कि हमारा राज्य हरियाणा नशे से मुक्त हो। सांसद ने कहा कि हम सबकी ये नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम सब नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करे।

बैठक में एसपी राजेश कालिया, डीएसपी कुलदीप बेनीवाल, डीएसपी ललित कुमार, डीएसपी सुशील प्रकाश व सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने कहा कि कैथल पुलिस ने लगातार आमजन को नशा ना करने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जो कैथल जिले के 208 गांव नशा मुक्त हो चुके हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर एसपी राजेश कालिया ने बताया कि कैथल पुलिस की ओर से जनसंपर्क अभियान चल रहा है। इसके तहत खुद एसपी सहित सभी डीएसपी व एसएचओ विभिन्न गांवों में जाकर आमजन को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें