फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वर्षों तक काटी थी जेल ः दादूवाल

Thu, 09 Jan 2025 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। हरियाणा धर्म प्रचारक कमेटी के चेयरमैन व शिरोमणि अकाली दल (आजाद) के अध्यक्ष जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि बादल परिवार के कब्जे से हरियाणा कमेटी को अलग करवाने के लिए प्रदेश के सिखों ने लंबा संघर्ष किया था और वर्षों तक जेल काटी थी। दादूवाल ने कहा आज जो लोग हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव लड़ रहे हैं, उनको लेकर आशंका है कि कहीं जीतने के बाद ये लोग हरियाणा कमेटी को शिरोमणि गुुरद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर पंजाब में मिलाने को लेकर रेजुलेशन ना डाल दें।

दादूवाल ने कहा कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में चल रहे केस को प्रदेश के हक में करवाने के लिए दो साल तब संघर्ष किया। कहा कि पूर्व में कमेटी पर काबिज रहे लोगों ने गुरुद्वारों की गुल्लक लूटने के सिवाय कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि यदि इस बार वे कमेटी का चुनाव जीतते हें तो गुरुद्वारों में पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। धर्म प्रचार को तेज किया जाएगा। लोगों के लिए शिक्षा व स्वास्थ्य की व्यवस्था की जाएगी। दादूवाल ने कहा कि प्रदेश के सिखों को बादल परिवार व उनका साथ देने वाले लोगों से छुटकारा चाहते हैं शिरोमणी अकाली दल (आजाद) के उम्मीदवारों को वोट करें।
विज्ञापन


चुनाव तय करेंगे प्रदेश के सिख किसे चुनते हैं अपना नेता ः हरपाल सिंह
गुहला-चीका। हरियाणा शुगर फेड के पूर्व अध्यक्ष व पंजाबी साहित्य एकेडमी के निदेशक सरदार हरपाल सिंह चीका ने वार्ड-20 गुहला के अधीन आने वाले गांव अरनौली के गुरु नानकपुरा में बुधवार को पंथक दल (झींडा) के उम्मीदवार मेजर सिंह गुहला के लिए वोट मांगे। गुरु नानक पुरा में सिख समाज के लोगों को संबोधित हरपाल सिंह ने कहा की 19 जनवरी को होने वाले हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव तय करेंगे कि प्रदेश के सिख किसे अपना नेता चुनते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग हरियाणा में अलग हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाने का विरोध कर रहे थे, वही लोग अब हरियाणा में भी चुनाव लड़कर कमेटी पर कब्जा करना चाहते हैं। हरियाणा में सिखों की आबादी लगभग 27 लाख है, लेकिन सिर्फ पांच लाख लोगों के वोट बने हैं। इससे पता चलता है कि प्रदेश के सिख अपने अधिकारों को लेकर जागरूक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारों में ग्रंथियों की कमी व गुरुद्वारों के प्रति लोगों का कम हो रहा रुझान इसके लिए जिम्मेदार हैं। वार्ड-20 गुहला से मेजर सिंह पंथक दल के उम्मीदवार हैं।

दलेर सिंह अरनौली, सुच्चा सिंह, अमरीक सिंह रोखा, डॉ. साहब सिंह संधू, दलीप सिंह मठाड़ू, बाज सिंह गुहला, जसपाल सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें