फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फरवरी में पुलिस ने 148 आरोपियों को किया काबू

Thu, 06 Mar 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने फरवरी माह में विभिन्न आपराधिक 68 मामलों में 148 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इन पर शराब व मादक पदार्थ तस्करी, चोरी, लूट, सेंधमारी, अवैध असला रखने के केस दर्ज हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरवरी माह के दौरान संपत्ती विरुद्ध अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए 54 मामलों में 128 आरोपी काबू कर उनके कब्जे से 25 लाख 92 हजार 514 रुपये की चोरीशुदा जन संपत्ति बरामद की है। गत माह के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाकर एनडीपीएस एक्ट तहत सात मामले दर्ज करके 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


इन आरोपियों के कब्जे से 52.04 ग्राम अफीम, तीन किलो 395 ग्राम अफीम पौधे, 12.139 ग्राम हेरोइन, 630 ग्राम गांजा व 900 नशीली गोलियों सहित बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया।

फरवरी माह के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए चार मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार किए गए है, जिनके कब्जे से 131 बोतल देसी शराब तथा 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। अवैध असला अमुनेशन रखने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए तीन मामलों में तीन आरोपियों को काबू करके तीन अवैध देसी पिस्तौल बरामद की। इसके अतिरिक्त फरवरी माह दौरान पुलिस की ओर से 16 बेल जंपर, 12 भगोड़े आरोपियों को काबू किया गया।

इस संदर्भ में एसपी ने कहा कि पुलिस का प्रथम दायित्व आमजन की जानमाल की सुरक्षा करना है। जिला पुलिस अमन-चैन एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए अराजक अपराधियों, शराब,नशा व असला तस्करों के खिलाफ उच्च मनोबल के साथ कर्तव्य पालन कर रही है।

लंबित चालान जल्द भरे वाहन चालक नहीं तो होगी कार्रवाई

कैथल। यातायात थाना प्रबंधक एसआई राजकुमार ने वाहन चालकों से लंबित चालान जल्द ही भरने का आग्रह किया है। एसएचओ ने कहा कि केंद्रीय मोटर व्हीकल रूल के अनुसार वाहन के चालान का भुगतान करना अनिवार्य है जबकि काफी लोग चालान कटने के बाद उसे लंबे समय तक नजर अंदाज करते हैं।

उन्होंने कहा कि यदि कोई वाहन चालक चालान का भुगतान नहीं करता है तो केंद्रीय मोटर व्हीकल रूल के अनुसार उसका वाहन डिटेन किया जा सकता है। चालान कटने के बाद काफी सारे लोग जानबूझकर इसे नहीं भरते। ऐसे वाहन चालकों को अब परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपकी यात्रा के दौरान कही भी व्हीकल को रोककर डिटेन किया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह कदम चालान प्रक्रिया को समयबद्ध और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। पुलिस विभाग की ओर से लोगों को अभी इसकी जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। जिन लोगों ने वाहन का चालान कटने के बाद लंबे समय से उसका जान बूझकर भुगतान नहीं किया है वह जल्दी से जल्दी अपने वाहन का चालान भरें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें