फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगा पोलड़ का सरस्वती तट : किरमच

Sat, 26 Apr 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/सीवन। हरियाणा सरस्वती विरासत विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच ने शुक्रवार को पोलड़ में पापसर लिंक ड्रेन पर लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले आउट फाल कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह काम पूर्ण होने के बाद पोलड़ का यह सरस्वती तट पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगा।

उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच ने कहा कि कार्य में तेजी लाते हुए बारिश के सीजन से पहले इस कार्य को पूरा कराया जाएगा, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। उन्होंने कहा कि पोलड़ में प्राचीन सरस्वती मंदिर है। पापसर लिंक ड्रेन पर तैयार होने वाले इस आउट फाल से बारिश के सीजन और बाढ़ की स्थिति में पानी कंट्रोल होगा, जिससे लगभग नौ किलोमीटर के दायरे में किसानों को काफी लाभ होगा। वहीं पोलड़ गांव के पुल की मजबूती के साथ-साथ सुंदरीकरण में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार सरस्वती तट के क्षेत्र पर कार्य कराकर सुंदरीकरण की कवायद में जुटी हुई है। रिवर फ्रंट का निर्माण कार्य भी चल रहा है और आने वाले समय में यह क्षेत्र कैथल में टूरिस्ट प्वाइंट के रूप में उभरेगा। लाइटिंग, ग्रीनरी, बोटिंग, म्यूजियम आदि सुविधाएं दी जाएंगी। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि सबसे अच्छा हमारे हिंदुस्तान का हेरिटेज है। मुख्यमंत्री स्वयं इन सभी कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राचीन सरस्वती नदी की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक विरासत को पुनर्जीवित करना और संरक्षित करना हमारा प्रमुख उद्देश्य है। इस मौके पर अधीक्षक अभियंता अरविंद कौशिक, एसडीओ कुलदीप व जेई राहुल, शैली मुंजाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी जल्द करेंगे बड़ी कार्रवाई ः धुम्मन
पहलगाम में हुई आतंकी घटना को सरस्वती विरासत विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच ने निंदनीय बताया। साथ ही कहा कि आतंकवादियों के कायराना हमले का भारत जरूर जवाब देगा। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही कोई बड़ी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें