फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम सेतू योजना : 520 करोड़ से कैथल और कुरुक्षेत्र के युवाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण : नवीन जिन्दल

विज्ञापन
इंटरनेशनल स्किल सेंटर का शुभारंभ करते सांसद नवीन जिंदल। प्रवक्
विज्ञापन
कैथल। सांसद नवीन जिंदल ने आरकेएसडी कॉलेज परिसर में आरकेएसडी नवीन अवसर इंटरनेशनल स्किल सेंटर का उद्घाटन कर कैथल के युवाओं को विश्वस्तरीय कौशल प्रशिक्षण की सौगात दी। उन्होंने सेंटर में बनाई गई लैब और कक्षाओं में जाकर प्रत्येक सुविधाओं का अवलोकन किया। सांसद नवीन जिंदल ने आरकेएसडी कॉलेज में पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र और कैथल को प्रधानमंत्री सेतू योजना के अंतर्गत लगभग 520 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक स्वीकृति प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

इस निवेश से दोनों जिलों के आईटीआई आधुनिक तकनीक, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण से सुसज्जित होंगे जिससे स्थानीय युवाओं के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर लाडवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से ओमान, दुबई और जर्मनी सहित अन्य देशों के लिए चयनित हुए युवाओं को सांसद नवीन जिंदल ने मंच से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदेश रवाना किया।
उन्होंने कहा कि यह केवल युवाओं की सफलता नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और आने वाले समय में ऐसे अवसरों का दायरा और अधिक बढ़ाया जाएगा। आज के समय में केवल डिग्री नहीं बल्कि कौशल ही सफलता की सबसे बड़ी पूंजी है। युवाओं को बदलती तकनीक के लिए कौशल प्रशिक्षण लेना होगा और इसलिए आज इस कौशल केंद्र की स्थापना की गई है।
विज्ञापन

इस मौके पर अश्वनी शोरेवाला चेयरमैन, सतीश बंसल, अनिल शोरेवाला, संकेत मंगल, श्याम बंसल, महेश मंगल, पंकज बंसल, अशोक मंगल और सुनील चौधरी मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने चुनावी संकल्प पत्र में कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में दो अंतरराष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने का वादा किया था। पहले कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर की स्थापना के बाद अब कैथल में आरकेएसडी नवीन अवसर इंटरनेशनल स्किल सेंटर का शुभारंभ उसी संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। फाउंडेशन स्किल डेवलपमेंट के उपाध्यक्ष डॉ. मनीष मिश्रा ने कहा कि फाउंडेशन कैंपस इन कैंपस कार्यक्रम के माध्यम से अब तक 20 शैक्षणिक संस्थानों में जाकर युवाओं को रोजगारोन्मुख कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर चुका है। कैथल में शुरू हुए इस नए सेंटर में ग्राफिक्स एवं एनीमेशन, ब्यूटी एंड वेलनेस सहित विभिन्न आधुनिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। साथ ही विदेशों में रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए भाषा प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास और अंतरराष्ट्रीय रोजगार के लिए आवश्यक व्यावसायिक कौशल भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

इंटरनेशनल स्किल सेंटर का शुभारंभ करते सांसद नवीन जिंदल। प्रवक्

इंटरनेशनल स्किल सेंटर का शुभारंभ करते सांसद नवीन जिंदल। प्रवक्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें