फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप भी कर सकते हैं आवास के लिए आवेदन

Tue, 10 Jan 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
कॉमन सर्विस सेंटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में अब कैथल जिला मुख्यालय सहित जिले के तीन शहर भी शामिल हो गए हैं। इन शहरों में बीपीएल कार्ड धारक एवं आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति अपना घर बनाने के लिए आवेदन कर सकता है। सरकार द्वारा योजना के तहत डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। लोगों ने इसके लिए आवेदन करना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पहले केवल 9 नगर निगमों को इस योजना के तहत शामिल किया गया था। कैथल में नगर निगम नहीं है। जिस कारण योजना के तहत लोग आवेदन करने के पात्र नहीं थे। इसके बाद प्रदेश के 80 नगर परिषदों को शामिल किया गया। जिसमें कैथल नगर परिषद भी शामिल थी। अब 59 नगर पालिकाओं को भी इसमें शामिल कर लिया गया है। जिसमें गुहला-चीका, पूंडरी और कलायत भी शामिल हैं। केवल राजौंद नगर पालिका इस योजना से अभी वंचित रह गई है।

चारों शहरों के लोग कर सकते हैं आवेदन
योजना के तहत जिले के चारों शहरों में पात्र परिवार आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से भी आवेदन फार्म भरे जा सकते हैं। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन करने के लिए 30 रुपये फीस निर्धारित की है। यदि सीएससी संचालक इससे ज्यादा फीस वसूल रहे हैं तो इसकी शिकायत एडीसी कार्यालय में की जा सकती है।
विज्ञापन


ये हैं योजना के तहत पात्र
योजना के तहत बीपीएल एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार आवेदन कर सकते हैं। बीपीएल को वरीयता दी जाएगी। इसके लिए परिवार के पास कम से कम 50 वर्ग गज की जमीन शहर में होना अनिवार्य है। लकड़ी की कड़ियों वाले कच्ची छत के मकान के व्यक्ति ही इस योजना के तहत पात्र होंगे। वहीं खाली प्लॉट वाले परिवार भी आवेदन कर सकते हैं। जिनका मकान पहले से ही लिंटर डालकर बना है, वे इसके तहत आवेदन नहीं कर सकते। परिवार में एक ही व्यक्ति योजना के तहत आवेदन कर सकता है।

डेढ़ लाख रुपये की दी जाएगी राशि
योजना के तहत पात्र पाए जाने वाले लोगों को डेढ़ लाख रुपये की राशि दी जाएगी। जो साढ़े छह प्रतिशत ब्याज की दर पर 15 साल में सरकार को वापस दी जानी है। मामूली ब्याज की दर से इस योजना के तहत लोग लाभ उठा सकते हैं। मासिक किश्त 1000 रुपये से भी कम की राशि बनती है।

सरकार ने अब कैथल, पूंडरी, गुहला-चीका व कलायत को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में शामिल कर लिया है। जिसके तहत कॉमन सर्विस सेंटरों पर लोग आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय अनिवार्य कागजात लगाएं। साथ ही 30 रुपये से ज्यादा की फीस यदि कोई सीएससी सेंटर वसूल रहा है तो उसकी शिकायत एडीसी कार्यालय में कर सकते हैं। उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शक्ति सिंह, एडीसी, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें