फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम-सीएम कर रहे जनमानस की सेवा : अत्री

Sat, 02 Dec 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अंबाला रोड स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में शुक्रवार को सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के मीडिया सचिव प्रवीण अत्री पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत मेें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहरलाल की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि दोनों जनमानस की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पारदर्शी व तकनीकी व्यवस्था से हरियाणा का कायाकल्प करने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन व्यवस्था से लाभार्थियों को घर बैठे ही विभिन्न सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है। इससे भ्रष्टाचार व बिचौलिया राज खत्म हुआ है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार ने मीडिया हित के लिए कई कदम उठाए हैं। पिछले दिनों पेंशन में बढ़ोतरी की गई है। साथ ही मीडिया कर्मियों को मान्यता देने के नियमों को भी सरल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद चल रहा है, जिसका उद्देश्य आमजन को योजनाओं की जानकारी व लाभ उनके घर द्वार पर देना है। इसके साथ-साथ लाभार्थियों से फीडबैक भी ली जा रही है। हरियाणा प्रदेश में जो भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, जातिवाद पूर्व में था, उसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल समाप्त किया है और हरियाणा एक-हरियाणवी एक की परिपाटी पर चलते हुए कई योजनाएं लागू की। इस मौके पर उनके साथ मीडिया कोऑर्डिनेटर रणदीप घनघस, जिला मीडिया सह प्रभारी भीम सैन अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें