फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशामुक्त समाज की दिलाई शपथ

Sat, 01 Nov 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नशामुक्त भारत अभियान के पांचवें वर्ष के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत एसपी उपासना यादव के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाई जा रही है। अभियान के तहत पुलिस की विभिन्न टीमों ने गांवों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया और उन्हें नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई।

एसपी उपासना ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से दूर रखना और समाज में स्वच्छ, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा सभी थानों और चौकियों के माध्यम से इस अभियान को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। इसमें स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, स्वयंसेवी संस्थाएं और ग्राम पंचायतें भी सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों ने लोगों को यह शपथ दिलाई कि वे स्वयं नशा नहीं करेंगे और नशे के खिलाफ समाज में जागरूकता फैलाने में सहयोग करेंगे। साथ ही, लोगों को प्रेरित किया गया कि वे नशे की किसी भी रूप में न तो सेवन करें और न ही किसी को करने दें।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि परिवार और समाज की सुख-शांति को भी प्रभावित करता है। एसपी उपासना ने कहा कि जिले में ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि नशामुक्त समाज के लक्ष्य को साकार किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें