फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अभियान चलाकर पुलिस ने 97 आरोपियों को पकड़ा

Sat, 01 Nov 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने अक्तूबर माह में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने शराब, मादक पदार्थ तस्करी, चोरी, लूट, सेंधमारी और अवैध

असलहा रखने जैसे मामलों में लगातार छापेमारी की। अभियान के तहत कुल 68 मामलों में 97 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

संपत्ति विरुद्ध अपराधों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 31 मामलों में 52 आरोपी काबू किए और उनके कब्जे से 15 लाख 31 हजार रुपये की चोरीशुदा संपत्ति बरामद की। वहीं, एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक पदार्थों की तस्करी में 8 मामले दर्ज कर 13 आरोपी गिरफ्तार किए गए। इनके कब्जे से 305 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त, 2 किलो 830 ग्राम गांजा, 563 ग्राम अफीम, 61.43 ग्राम हेरोइन व 7 किलो 314 ग्राम चरस सहित लाखों रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ जब्त किए गए।
विज्ञापन


आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 25 मामलों में 26 आरोपी पकड़े गए, जिनके पास से 416 बोतल देशी शराब, 130 बोतल हथकढ़ी शराब और 1085 लीटर लाहन बरामद हुई।

वहीं अवैध असलहा रखने के तीन मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार कर पुलिस ने चार देसी पिस्तौल और पांच कारतूस जब्त किए। इसके अलावा जुआ/सट्टा अधिनियम के एक मामले में तीन आरोपी काबू कर 4200 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने साथ ही 15 बेल जंपर और एक पी.ओ. आरोपी को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


एसपी उपासना यादव ने बताया कि पुलिस का प्रथम दायित्व आमजन की जान-माल की सुरक्षा करना है। जिला पुलिस उच्च मनोबल के साथ अराजक तत्वों, नशा व असला तस्करों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें