कैथल। लायंस क्लब सेंट्रल द्वारा आयोजित ऑल हरियाणा स्टेट बैडमिंटन टूर्नामेंट सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह आयोजन क्लब के लिए गर्व और हर्ष का विषय रहा, जिसमें हरियाणा के लगभग सभी जिलों से करीब 90 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा का प्रदर्शन किया। एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा और आयोजन को यादगार बना दिया। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में लायंस क्लब के सभी सदस्यों का अहम योगदान रहा। आयोजन की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं और खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान किया गया।
क्लब के प्रधान लायन प्रवेश बंसल और टूर्नामेंट इंचार्ज लायन सुनील गिरधर के नेतृत्व में पूरी टीम ने अथक प्रयास किए, जिसके परिणामस्वरूप यह टूर्नामेंट सफल और यादगार बन सका। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि लायंस क्लब कैथल सेंट्रल आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।