संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला सहायक शिक्षा अधिकारी रमेश चहल ने बताया कि राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद में अंडर-17 वर्ग में कैथल की लड़कों की टीम ने गोल्ड मेडल जीता। यह प्रतियोगिता 8 से 10 सितंबर तक पानीपत में आयोजित हुई। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में विजेता खिलाड़ियों को सम््मानित किया गया।
गांव बलवंती के सरपंच मंजीत कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलवंती के प्रिंसिपल मामचंद और बलवंती स्कूल के डीपीई राजेश कुमार सहित सभी खिलाड़ी उपस्थित हुए। जिला शिक्षा अधिकारी विजयलक्ष्मी ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। विजेता टीम में हरप्रीत, आर्यन, विशाल, जीवन, मनोज कुमार, हरि कुमार, आर्यन कुमार, अजय कुमार, अमन कुमार, अभिमन्यु, आर्यन कुमार, साहिल कुमार और हिमांशु शामिल हैं। इस मौके पर सुप्रीटेंडेंट सुरेश शर्मा, शारीरिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान राजेंद्र बेरवाल, सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी नरमैल सिंह मौजूद रहे।