फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अंडर-14 राष्ट्रीय बॉक्सिंग में नॉर्थ जोन-2 की खिलाड़ियों ने जीते पांच मुकाबले

विज्ञापन
बॉ​क्सिंग मैच के बाद विजेता ​खिलाड़ी का हाथ उठाए रेफरी। कोच - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप के पांचवें दिन अंडर-14 वर्ग के फाइनल मुकाबलों में नॉर्थ जोन-2 की खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 11 भार वर्गों के मुकाबलों में इस जोन की खिलाड़ियों ने सबसे अधिक पांच मुकाबलों में जीत दर्ज की।
वहीं, सेंट्रल जोन और साउथ जोन-1 की खिलाड़ियों ने दो-दो मुकाबलों में जीत हासिल की जबकि वेस्ट जोन की खिलाड़ी एक मुकाबले में विजेता रही। प्रतियोगिता के छठे दिन मंगलवार को अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के फाइनल मुकाबले होंगे। इसके बाद पदक समारोह आयोजित किया जाएगा। देश के विभिन्न राज्यों से आई बालिका खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
पांचवें दिन राष्ट्रीय विद्या समिति के जनरल सेक्रेटरी व प्रबंधक समिति के सदस्य पंकज बंसल, प्रवीन जैन, कैथल के डीएसपी सुशील प्रकाश और डॉ. विनय गुप्ता मौजूद रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या निवेदिता भट्ट ने अतिथियों का स्वागत किया। पंकज बंसल ने कहा कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और खेलों से देश का नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन

-

अंडर-14 फाइनल के भार वर्गवार विजेता जोन
भार वर्ग विजेता खिलाड़ी जोन
28-30 किग्रा अर्किथा के. साउथ जोन-1
30-32 किग्रा सिया पटेल नॉर्थ जोन-2
32-34 किग्रा प्रियंका नॉर्थ जोन-2
34-36 किग्रा नैशा वी.के. साउथ जोन-1
36-38 किग्रा मानसी नॉर्थ जोन-2
38-40 किग्रा रचिता नॉर्थ जोन-2
40-42 किग्रा ए. थरुनिका साउथ जोन-1
42-44 किग्रा सौम्या मेनारिया वेस्ट जोन
44-48 किग्रा पाखी शर्मा सेंट्रल जोन
46-48 किग्रा साक्षी नॉर्थ जोन-2
48-50 किग्रा छवि संधू नॉर्थ जोन-2

बॉक्सिंग मैच के बाद विजेता खिलाड़ी का हाथ उठाए रेफरी। कोच- फोटो : samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें