परिवहन विभाग ने महिलाओं के लिए बेहतर परिवहन सुविधाएं देने के लिए रोडवेज के बेड़ेे में 150 बसें शामिल की हैं। जिनके बाद कैथल डिपो को पांच पिंक बसें अलॉट हुई हैं। विभाग द्वारा पंचकुला, अंबाला डिपो में पिंक बसों का संचालन हो गया है। फिलहाल 31 मार्च तक कोरोना वायरस को लेकर स्कूल व कॉलेजों की छुट्टी है। लेकिन विभाग तैयारी में जुटा है जल्द ही अप्रैल माह में बसों का संचालन किया जाएगा। जैसे छुट्टी खत्म होगी। स्कूल, कालेज में पढ़ने वाली छात्राओं व गांव से शहर में आने वाली महिलाओं को बसों की सुविधा मिलेगी।
जानकारी अनुसार होली से एक दिन पहले ही डिपो में पांच बसें आ गई थी। लेकिन अधिकारी उच्च कार्यालय के निर्देशन के बिना इनकी कागजी कार्रवाई कराने में रूचि नहीं ले रहे थे। दूसरे डिपो में बसों के संचालन के बाद कैथल डिपो के तमाम अधिकारी व कर्मचारी एक्शन मोड़ में दिखे। जल्द ही बसों का संचालन संभावित है।
डिपो में स्थित कार्यशाला में खड़ी पांच मिनी बसें: अधिकारी व कर्मचारी बसों के साथ फेरे लेते नजर आ रहे है। लेकिन बसों को डिपो से बाहर नहीं निकाला जा रहा है। इस संबंध में जिम्मेदारों से बात करें तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा। बसों के बाहर एलईडी स्क्रीन व 35 सीटें हैं।
अप्रैल के पहले सप्ताह में चलने की उम्मीद: जीएम का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे करनाल जीएम अजय गर्ग ने बताया कि बसों की कागजी कार्रवाई लगभग पूरी हो चुकी है। जहां जरूरत होगी वहां जल्द ही अप्रैल माह के पहले सप्ताह में बसों का संचालन किया जाएगा।