राजौंद-कैथल मार्ग पर सफेदे से टकराई पिकअप गाड़ी क्षतिग्रस्त।
राजौंद। राजौंद-कैथल मार्ग पर शनिवार रात एक पिकअप गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क किनारे खड़े सफेदे के पेड़ से जा टकराई। हादसे में ड्राइवर बाल-बाल बच गया, हालांकि गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है।
पिकअप चालक लखप्रीत ने बताया कि वह पातड़ा से कूलर भरकर पानीपत की ओर जा रहा था। जब वह नीम वाला अड्डे के पास पहुंचा, तो अचानक गाड़ी के नीचे से सॉफ्ट (मिट्टी/सड़क धंसना) हो गई जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सीधे पेड़ से टकरा गई। चालक ने बताया कि हादसे में उसे सिर पर मामूली चोट आई। घटना के तुरंत बाद उसने डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हादसे में पिकअप गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है। चालक ने अपने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई।
राजौंद-कैथल मार्ग पर सफेदे से टकराई पिकअप गाड़ी क्षतिग्रस्त।