फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दिनभर छाए रहे बादल, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
करनाल रोड पर आसमान में छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
कैथल। जिले में रविवार को आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। ठंडी हवाओं के चलने से मौसम खुशनुमा हो गया और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। इससे भीषण गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

पिछले एक हफ्ते से लोग प्रचंड गर्मी और उमस से बेहाल थे। पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका था। अधिकतम तापमान 44 डिग्री से घटकर सीधे 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान में आई इस 13 डिग्री की गिरावट ने लोगों को भीषण चुभन वाली गर्मी से निजात दिलाई है।
दिनभर छाए रहे बादल, चलीं ठंडी हवाएं : सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। इसके साथ ही करीब 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। शाम होते-होते मौसम और सुहावना हो गया। मौसम विभाग के विशेषज्ञ डाॅ. रमेश के अनुसार जहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान भी गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रात के समय मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हवा के रुख में बदलाव आया है। इसी वजह से तापमान में इतनी तेजी से गिरावट आई है।
विज्ञापन

आम जनजीवन और किसानों को मिली राहत : कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, इस समय चल रही ठंडी हवाएं और कम तापमान खेतों में खड़ी कुछ फसलों के लिए भी फायदेमंद हैं। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दो से तीन दिनों तक ऐसा ही रुख बने रहने की संभावना जताई है।

करनाल रोड पर आसमान में छाए बादल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें