फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गोवंश से भरी पिकअप पकड़ी, दो काबू

Tue, 09 Dec 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। थाना कलायत पुलिस ने जम्मू-कटरा हाईवे पर गांव खरक पांडवा के समीप पिकअप वाहन को पकड़ा। इसमें अवैध रूप से चार गोवंशों को मेवात ले जाया जा रहा था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में ले लिया। 

आरोपियों के खिलाफ गो संवर्धन एवं संरक्षण अधिनियम, 2015 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गोपुत्र सेना हरियाणा से जुड़े खुराना रोड, कैथल निवासी शिवम व उनके साथियों की टीम जम्मू-कटरा हाईवे पर गांव खरक पांडवा स्थित टोल प्लाजा के पास संदिग्ध वाहनों पर निगरानी कर रही थी। इसी दौरान पंजाब की ओर से आती एक महिंद्रा पिकअप पर शक हुआ और उसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक वाहन को दिल्ली की ओर भगाने लगा। गोरक्षक दल ने वाहन का पीछा करते हुए आरोपियों को रोका और तुरंत डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया। तलाशी के दौरान पिकअप से चार गोवंश बरामद किए गए, जिन्हें बेहद बेरहमी से रस्सियों में बांधकर ठूंसा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन








पकड़े गए आरोपियों की पहचान शालीमार बाग, गोविंद मोहल्ला, आंबेडकर नगर, नई दिल्ली निवासी विशाल गौतम तथा जोनापुर मटीहार, जिला समस्तीपुर (बिहार) निवासी विक्रम, हाल निवासी जे.जे. कैंप, नई दिल्ली के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पंजाब से गोवंश लेकर मेवात की ओर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर िलया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें