पूंडरी। विकलांग अधिकार मंच हरियाणा के बैनर तले कस्बे के कई विकलांगों ने हलका विधायक प्रो.दिनेश कौशिक को पेंशन मिलने में आ रही समस्याओं बारे अवगत करवाया।
इस बारे में जानकारी देते हुए मंच के ब्लाक प्रधान सुशील चढ्ढा ने बताया कि बेसहारा विकलांगों व विधवाओं को अभी तक इस महीने की पेंशन नहीं मिली है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
विकलांगों रवि कुमार, अशोक, सोनू, अमर सिंह, करती देवी, ओमपति, रजनी व शिमला ने बताया कि उन्हें हर महीने 20 तारीख के बाद दी जाती है, जबकि बुढ़ापा पेंशन महीने की 8 तारीख को दे दी जाती है।
विकलांगों व विधवाओं ने भी सरकार से मांग की है कि उन्हें भी महीने के पहले सप्ताह में पेंशन दी जाए और मई की पेंशन जो कि अभी तक नहीं आई है, उसे भी जल्द जारी किया जाए।