प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में फार्मा माइंडस टीम रही प्रथम
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में शुक्रवार को वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे अवसर पर रैली एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता मे फार्मा माइंडस टीम प्रथम व फार्मा फ़ाइल टीम द्वितीय रही। विजयी प्रथम टीम को 1100 रुपये एवं द्वितीय रही टीम को 500 रुपये नगद देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर रैली भी निकाली गई।
रैली का शुभारंभ सुबह नौ कॉलेज परिसर में अश्वनी शोरेवाला चेयरमैन ने किया। इस रैली का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाना और फार्मासिस्ट की भूमिका को जन-जन तक पहुंचाना रहा। विद्यार्थियों ने हाथों में स्लोगन-पोस्टर लेकर स्वास्थ्य संबंधी संदेश दिए। कॉलेज के सेमिनार हॉल में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन डॉ. उपासना, डॉ. अनुराधा, डॉ. रूपल मित्तल, शिवानी शर्मा, सुनैना एवं गुरदीप ने किया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रश्मि मनचंदा एवं उप-प्रधानाचार्या डॉ. हरजिंदर कौर ने कहा कि फार्मासिस्ट समाज की स्वास्थ्य सेवा में एक महत्वपूर्ण कड़ी है और युवा पीढ़ी को इस जिम्मेदारी को समझना चाहिए और सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद किया।