फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पानीपत में फार्मा कंपनी के मैनेजर की हत्या

Tue, 18 Mar 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/पानीपत। पानीपत शहर में चांदनीबाग थाना क्षेत्र के वीआईपी सेक्टर-11-12 में सोमवार को दिनदहाड़े कैथल निवासी फार्मा कंपनी के मैनेजर की हत्या कर दी गई। दो बदमाशों ने दिनदहाड़े उसे चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। चाकू से युवक का दिल फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई। वह मोटरसाइकिल पर किसी काम से जा रहा था तभी दो बदमाशों ने पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर की दूरी पर उसके दिल, पेट व सीने पर चाकू से आठ वार किए। प्रथम दृष्टया हत्या रंजिशन बताई जा रही है।
विज्ञापन


कैथल के देओड़ गांव का रामनिवास (44) करीब दो साल से पानीपत की एक फार्मा कंपनी में कार्यरत था। वह रोजाना सुबह सात बजे घर से ड्यूटी के लिए जाता था और रात नौ बजे तक घर आ जाता था। वह सोमवार को भी रोजाना की तरह सुबह सात बजे घर से निकला था।

परिजन सतीश ने बताया कि उसको दोपहर करीब तीन बजे रामनिवास की हत्या की सूचना मिली। वह परिजनों के साथ जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। रामनिवास एक फार्मा कंपनी में मैनेजर था। रामनिवास के पिता बचनाराम की 15 साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी करीब 12 साल पहले वंदना से शादी हुई थी। उसके दो बेटे हैं। डीएसपी सुरेश सैनी और चांदनी बाग थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

दिल पर चाकू लगना मौत का बड़ा कारण ः पुलिस को घटनास्थल से एक बैग में आधार कार्ड और उसकी जेब से मोबाइल मिला है। पुलिस ने आधार कार्ड के आधार पर शव की शिनाख्त की और परिजनों को फोन कर सूचना दी। इस दौरान पुलिस ने उसके फोन को अनलॉक करने का भी काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं खुल पाया।

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि रामनिवास के शरीर पर चाकू के आठ निशान हैं। मौत होने का बड़ा कारण दिल पर चाकू लगना सामने आया है। हमलावरों ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है। घटनास्थल के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मदद करने के बजाय बनाने लगे वीडियो

प्रत्यक्षदर्शी सेक्टर-12 निवासी उद्यमी अनिल जैन ने बताया कि उसकी सिवाह में फैक्टरी है। वह दोपहर को खाना खाने के बाद कार से फैक्टरी जा रहा था। सेक्टर-11-12 में एसडीवीएम स्कूल के साथ ड्रेन नंबर-एक की पुलिया पर भीड़ लगी थी। उसने कार से उतरकर देखा तो एक व्यक्ति खून से लथपथ सड़क पर पड़ा था। लोग उसकी वीडियो बना रहे थे। एक व्यक्ति ने बताया कि इसकी सांसें चल रही हैं। उसने उसे अपनी गाड़ी में बैठाने लगा। उसने लोगों से इसमें मदद मांगी लेकिन कोई आगे नहीं आया। उसके काफी कहने के बाद एक पिता और उसके बेटे ने मदद की। वे उसको लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर तुरंत पहुंच गई थी। शव को शवगृह में रखवा दिया है। आरोपियों की धरपकड़ में थाना के साथ सीआईए की टीम लगी हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी भी खंगाल रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -सुरेश सैनी, डीएसपी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें