फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पेट्रोल पंप एसो. के जिला प्रधान बने शीशपाल दाऊ

Thu, 23 Jan 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जींद रोड स्थित दाऊ पेट्रोल पंप पर बुधवार को पेट्रोल पंप एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें पेट्रोल पंप संचालकों की समस्या पर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी बनाने की कवायद की। इसमें सभी सदस्यों ने सर्व सहमति से शीशपाल दाऊ को फिर से प्रधान चुन लिया।

शीशपाल दाऊ ने कहा कि एसोसिएशन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। पेट्रोल पंप संचालकों के हितों के लिए कार्य किया जाएगा। रणजीत सिद्धू ने बताया कि शीशपाल दाऊ वर्ष 2012 में एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष के पद पर भी रह चुके हैं। इसके बाद उन्हें प्रधान बनाया गया था। उनके तीन साल के बेहतर कार्य को देखते हुए उन्हें दोबारा से प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव कार्यक्रम की अध्यक्षता पेट्रोल पंप संचालक राव सुरेंद्र सिंह ने की। इस अवसर पर रोहताश माधुर, मोपी कोटड़ा, रोहित बाखली, रणजीत सिंह सिद्धू, गुरचरण सिंह, संजय रावण, सुमित सरदाना, आनंद चौधरी, मास्टर कृष्ण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें