फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में जनता करेगी भाजपा का लाइसेंस रद्द : दीपेंद्र

Sun, 22 Sep 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल, पूंडरी। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शनिवार को पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में करोड़ा अनाज मंडी में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर हुड्डा ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में जनता उसका लाइसेंस रद्द कर देगी।

उन्होंने प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, नशे की समस्या, युवाओं के पलायन और 10 साल से ठप पड़े विकास के मुद्दे पर घेरा। कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि कल कालका से कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर अपराधियों ने हमला किया जिसमें उनका एक साथी घायल हो गया। पूरे प्रदेश में व्यापारियों से रंगदारी मांगी जा रही है। उन्होंने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अपराधी हरियाणा छोड़ दें या अपराध छोड़ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपेंद्र ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर व्यापारियों के लिए हरियाणा में शांति व कानून-व्यवस्था स्थापित कर निवेश के लिए अनुकूल माहौल बनाएंगे। कहा कि भाजपा राज में विकास की पटरी से हरियाणा उतर गया। 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने विकास के लिए परियोजना लाई हो तो बताए। लोगों ने अब सरकार बदलने का मन बना लिया है। नशे की ओवरडोज से होने वाली मृत्यु में हरियाणा पंजाब से आगे निकल गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें