फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नवीन जिंदल बोले चुनाव में घोड़ों से करूंगा प्रचार

Sun, 22 Sep 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कमल बहल

सीवन, कैथल। विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया में अब मतदान को महज 14 दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों की ओर से चुनाव प्रचार को भी तेज कर दिया है। हाल ही में भाजपा की टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़कर जीत दर्ज करने वाले सांसद नवीन जिंदल भी भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में कूद गए हैं। इसी कड़ी में वे भी शनिवार को सीवन के दशहरा ग्राउंड में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में पहुंचे थे।

इस दौरान सांसद ने भी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील की। जिंदल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में वे हल्का गुहला से चंद वोटों से हार गए थे इसलिए वे हल्का की जनता को उलाहना देते हैं। परंतु अब यह उलाहना तब उतरेगा, जब हल्का के लोग भाजपा को 18 हजार से अधिक वोटों से जितवाएंगे। उन्होंने कहा कि जीत सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने यहां पर चार घोड़े मंगवाएं हैं। इसलिए अब वे चुनाव में अपने घोड़ों से प्रचार में उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अंत में सीएम ने कहा कि उन्होंने विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले 100 दिन का चुनावी एजेंडा तैयार किया था। परंतु आयोग की ओर से 44 दिन पहले ही चुनाव की घोषणा की गई। परंतु 56 दिन में भी उन्होंने 126 ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। वे एक गरीब परिवार के बेटे हैं। इसलिए उनका विजन बिल्कुल स्पष्ट है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें