फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बादलों की बेरुखी, गर्मी उमस से लोग रहे बेहाल

Sat, 09 Aug 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बादलों की बेरुखी ने लोगों को दिनभर बेहाल कर दिया। शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। अधिकतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 37.5 पर पहुंच गया, न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

लगातार बढ़ते तापमान के कारण शहर में चिपचिपी गर्मी बनी रही और राहत की उम्मीद नजर नहीं आई।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया था कि कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन जिले में बारिश की कोई स्थिति नहीं बन पाई। 9 अगस्त से भादों का महीना शुरू हो जाएगा, जो आमतौर पर और अधिक उमस भरा होता है। इस दौरान कूलर और पंखे भी गर्मी से राहत नहीं दिला पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने 10 अगस्त के बाद मानसून प्रभाव में कमी आने की संभावना जताई है। कारण यह है कि मानसून ट्रफ रेखा हरियाणा से हटकर बंगाल की ओर खिसक रही है। इससे प्रदेश में बारिश की संभावनाएं और भी कम हो जाएंगी।

कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मौसम समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि इस बार मानसून तय समय से पहले पहुंचा और अभी इसका आधा सीजन शेष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें