फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी से लोग हुए बेहाल, शहर की सड़कों पर छाया सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जून की झुलसा देने वाली गर्मी का प्रकोप मंगलवार को देखने को मिला। मंगलवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 42.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जिस कारण दिन भर लोग पसीना पसीना दिखाई दिए। तपती धूप में दोपहर के समय शहर में सन्नाटा नजर आया।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह से लगातार अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को दिनभर कड़ी धूप के कारण लोग पसीना पोंछते नजर आए। दोपहर के समय में शहर की सडक़ें सुनसान दिखीं। हालांकि बीच बीच में गर्म हवाएं भी चलीं और आंशिक बादल छाए रहे। बता दें कि इन दिनों पिछली बार अधिकतम तापमान 8 डिग्री तक कम रहा था। पिछले वर्ष कोविड संकट और लॉकडाउन के बीच जून के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 37 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस बार जून के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान सबसे अधिक मंगलवार को 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. जगबीर ने बताया कि 12 जून तक मौसम ऐसे ही रहेगा। इसके बाद 13 व 14 जून को बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें