फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव रोहेड़ा के पास मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को गांव रोहेड़ा के पास 32 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद संबंधित थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रोहेड़ा व खेड़ी रायवाली मार्ग पर मंगलवार को एक 32 वर्षीय युवक का शव मिला। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त की। मृतक की शिनाख्त रोहेड़ा निवासी जगमोहन के रूप में हुई। मृतक चाचा दलबीर सिंह ने बताया कि जगमोहन सोमवार को सुबह साढे नौ बजे अपने छोटे भाई चंद्रमोहन को कैथल जाने की बात कह कर गया था। देर रात्रि तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उससे फोन से संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। अगले दिन लोगों से उसके शव के रास्ते में पड़ा होने की सूचना मिली। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाया।
पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप आगामी कार्रवाई आरंभ शुरू की। थाना प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में फिलहाल परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद इसमें आगामी कार्रवाई वाही की जाएगी। मृतक के शरीर पर कोई चोट आदि के निशान नहीं थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें