फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशा न करने के बारे में लोगों को किया जागरूक

Sun, 17 Aug 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका, कैथल। नशा मुक्त हो जिला अभियान के तहत शनिवार के नशा जागरूकता टीमों ने गुहला क्षेत्र में नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। टीम में एसआई कर्मबीर, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार, महिला सिपाही किस्मत, एसपीओ राजपाल व एसपीओ प्रदीप कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन


टीम ने कार्यक्रमों में बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नष्ट करता है। यह परिवार की खुशियों को छीन लेता है और समाज की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा बनता है। युवाओं को इससे सबसे अधिक खतरा है, क्योंकि वे देश और समाज का भविष्य हैं।

यदि युवा नशे की गिरफ्त में आते हैं तो परिवार, समाज और राष्ट्र की उन्नति रुक जाती है। एसपी आस्था मोदी ने स्पष्ट संदेश दिया कि जिला पुलिस नशा कारोबार करने वालों और नशे का सेवन करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। एसपी ने आमजन से भी अपील की कि किसी भी कीमत पर नशे की लत को अपनाने से बचें। बच्चों व परिवारजनों को नशे से दूर रखने के लिए संवाद करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें