78 कैथल। जवाहर पार्क स्थित कार्यालय में बैठक करते सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य। संगठन
कैथल। सर्व कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी बैठक शनिवार को जवाहर पार्क स्थित संगठन के कार्यालय में हुई। कर्मचारी नेता शिवचरण ने बताया कि ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर तक त्रिवार्षिक सांगठनिक सम्मेलन आयोजित करने की कड़ी के पहले चरण में ऑडिट करने के बाद 15 सितंबर तक ब्लॉक स्तरीय सांगठनिक सम्मेलन किए जाएंगे। मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य महासचिव नरेश कुमार व राज्य उपप्रधान जरनैल सिंह ने सरकार की नीतियों पर प्रहार कर निंदा की। अध्यक्षता जिला प्रधान शिवचरण व संचालन सचिव मास्टर रामपाल शर्मा ने किया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कमेटी से रामकुमार शर्मा, ओमपाल भाल, जसबीर सिंह, विजय शर्मा, सावित्री देवी व जयप्रकाश शास्त्री, ब्लॉक प्रधान आदि मौजूद रहे। संवाद