फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हैप्पी कार्ड न मिलने से लोग परेशान

Wed, 03 Apr 2024 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) के तहत लाभार्थियों की परेशानी बढ़ी है क्योंकि बस स्टैंड पर बनाए गए सहायता केंद्र पर अभी ई-कार्ड मिलना शुरू नहीं हुए हैं।

वहीं, यहां पहुंच रहे लाभार्थियों से सहायता केंद्र पर ओटीपी मांगा जाता है, लेकिन ओटीपी केवल आवेदन करते समय ही आता है। हालांकि बस स्टैंड पर मौजूद कर्मियों का कहना है कि एक्टिवेशन के लिए ओटीपी मांगा जाता है, लेकिन यह ओटीपी अब नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


एक हजार किमी तक निशुल्क यात्रा देने की है सुविधा ः प्रदेश सरकार की ओर से इस योजना को गत सात मार्च को शुरू किया गया था। इस योजना में एक लाख रुपये से कम आय वाले लाभार्थियों को एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क यात्रा देने की सुविधा लागू की गई है।

इसमें लाभार्थी परिवार के सदस्य हरियाणा रोडवेज में निशुल्क बस में यात्रा कर सकता हैं। परंतु इस समय तकनीकी कारणों से हैप्पी कार्ड की डिलीवरी में देरी हो रही है।

इससे बस स्टैंड पर पहुंच रहे लाभार्थियों को हैप्पी योजना के कार्ड नहीं मिल पा रहे हैं। हैप्पी कार्ड के लिए बस स्टैंड पर मौजूद सहायता केंद्र के कर्मियों का कहना है कि अब दोबारा से लाभार्थी के मोबाइल पर संदेश आएगा। इसके बाद ही हैप्पी कार्ड मिल पाएगा।
विज्ञापन


हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) के तहत अभी तक कार्ड नहीं बन पाए हैं। क्योंकि कार्ड एक्टिवेट नहीं हुए हैं। इन कार्ड को एक्टिवेट करने के लिए एक बार फिर से ओटीपी आएगा। इसके बाद ही यह कार्ड बन पाएगा। जैसे ही प्रक्रिया शुरू होगी तो लाभार्थी परिवारों को संदेश के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा। - निरंजन सिंह, प्रभारी, बस स्टैंड, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें