फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे 25 लाख

Wed, 03 Apr 2024 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विदेश भेजने के नाम पर तीन आरोपियों ने एक युवक से 25 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

खनौदा गांव निवासी मुकेश ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि वह खेती करता है। मुंबई महाराष्ट्र निवासी सिराजुदीन मुहम्मद अंसारी, उसकी पत्नी रक्षा नंदा और नितिन घरानिया ने फलक फिल्म प्रोडक्शन के नाम से कंपनी बना रखी है। वे लोगों को विदेश में भेजने का भी कारोबार करते हैं।

आरोपियों ने उसके एक रिश्तेदार सतबीर को अपनी कंपनी के माध्यम से अमेरिका भेजा था। इस वजह से आरोपियों का उनके साथ संपर्क था। आरोपियों ने उससे कहा कि वे उसको ऑस्ट्रेलिया में वर्क परमिट पर रोजगार दिलवा देंगे, जिसके एवज में 25 लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन


उसने चार अप्रैल 2023 से लेकर 15 जून 2023 तक आरोपियों को 25 लाख रुपये दे दिए। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उसे ऑस्ट्रेलिया का वीजा भेज दिया और जल्द फ्लाइट करवाने की बात कही। उसने जांच करवाई तो बिजा फर्जी निकला।

जब इस संबंध में आरोपियों से बात की तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। ऐसा करके आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस संबंध में उसने पहले भी पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन उस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने कहा कि तीनों आरोपियों ने मिलकर उसके साथ 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पूंडरी थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें