फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: इंटरनेट सेवाएं बंद होने से लोग परेशान, लाखों का लेनदेन प्रभावित

Mon, 12 Feb 2024 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। 13 फरवरी को किसानों ने ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली कूच करने का एलान किया है। ऐसे में पुलिस-प्रशासन की ओर से जहां किसानों को रोकने की तैयारी की गई है, वहीं रविवार की सुबह से ही पंजाब से लगते जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं हैं। इससे व्यापारी, मोबाइल दुकानदार, मोबाइल से पेमेंट करने वाले लोग और विभिन्न एप के जरिए पेमेंट लेने वाले दुकानदारों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा कोरियर करने वाले लोगों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ी। ऑनलाइन पेमेंट न होने से कैथल में ही लाखों रुपये का लेने देन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

दुकानदार अमित कुमार, सतीश और पवन का कहना है कि ऑनलाइन पेमेंट न होने के कारण कई ग्राहक वापस लौट रहे हैं। व्यापारियों को भी इंटरनेट ठप होने के कारण ऑनलाइन बैंकिंग सेवा सुलभ नहीं हो पाई। मोबाइल दुकानदारों का कहना है कि उनका काम ही इंटरनेट के जरिये चलता है। ऐसे में इंटरनेट ठप रहने से उनका कोई काम नहीं हो पाया। ग्राहक दुकान पर आते हैं, लेकिन इंटरनेट न चलने से उन्हें वापस भेजना पड़ता है।


पेट्रोल पंप से 30 प्रतिशत ग्राहक लौटे वापस-
इंटरनेट बंद होने के कारण पेट्रोल पंप से 30 प्रतिशत ग्राहक वापस लौट रहे हैं, जिससे लाखों रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। अचानक सुबह इंटरनेट बंद हो जाने से दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित रही। खासतौर से ऑनलाइन कारोबार और पेमेंट करने वालों को मुश्किलें झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

-कृष्ण कुमार, मैनेजर तारा चंद अवध बिहारी पेट्रोल पंप।


ऑनलाइन डिलीवरी का कार्य रहा बाधित-
ऑनलाइन डिलीवरी करने का कार्य भी प्रभावित हुआ है। प्रतिदिन 30 से अधिक डिलीवरी करता था, लेकिन रविवार सुबह छह बजे ही इंटरनेट बंद होे गया था, जिससे उसे एक भी ऑर्डर नहीं मिल पाया। इंटरनेट बंद होने से खाली रहकर दिन व्यतीत करना पड़ा।
विज्ञापन

-राकेश कुमार, डिलीवरी बॉय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें