फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुरसुरी कीट के प्रकोप से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 14 Sep 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शिव कॉलोनी प्यौदा रोड पर आस-पास की काॅलोनियों में सुरसुरी कीट का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। शनिवार को कॉलोनीवासियों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन से तत्काल हैफेड़, एफसीआई, डीएफएससी विभाग के गोदामों में छिडक़ाव और नियंत्रण की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शिव कॉलोनी के अलावा प्योदा रोड, मॉडल टाउन और बलराज नगर के लोग भी शामिल हुए। निवासियों ने बताया कि क्षेत्र के आसपास बने गेहूं के गोदामों से सुरसुरी बड़ी संख्या में फैल रही है और घरों के भीतर-बाहर हर जगह इनका झुंड दिखाई दे रहा है। स्थिति यह है कि लोग अपने घरों के आंगन या छतों पर बैठ तक नहीं पा रहे। महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हैं, क्योंकि छोटे बच्चों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

सुरेश शर्मा, जयभगवान शर्मा, कुलदीप शर्मा, राधेश्याम शर्मा, रूलदु राम और अभिषेक ने कहा कि यह समस्या पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रही है। यदि समय रहते प्रशासन ने उचित छिडक़ाव और नियंत्रण के कदम नहीं उठाए तो हालात गंभीर हो सकते हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने तुरंत कदम नहीं उठाए, तो उन्हें बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। सभी ने दवा छिड़काव की मांग भी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें