फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रूमी मिस और तरसेम बने मिस्टर फ्रेशर

Sun, 14 Sep 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
106 कैथल। जाट कॉलेज में आयोजित फ्रेशर पार्टी में उपस्थित स्टाफ और छात्र-छात्राएं। विज्ञप्ति - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जाट पीजी कॉलेज के धन्ना भक्त ऑडिटोरियम हॉल में शुक्रवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रधान राजकुमार बेनीवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि और प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह ढिल्लों ने देवी सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रथम वर्ष के छात्रों और छात्राओं के लिए विभिन्न टाइटल्स घोषित किए गए, जिसमें रूमी को मिस फ्रेशर और तरसेम को मिस्टर फ्रेशर का खिताब प्रदान किया गया।
विज्ञापन


इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत स्नातक तृतीय वर्ष के छात्रों ने मुख्य अतिथि और सोसाइटी कार्यकारिणी सदस्यों का तिलक लगाकर स्वागत कर की। इसके बाद प्राचार्य और शिक्षकों का तथा प्रथम वर्ष के छात्रों का भी तिलक कर स्वागत किया गया। मंच संचालन डॉ. संदीप कुमार धालीवाल ने किया।

राजकुमार बेनीवाल ने कहा कि फ्रेशर पार्टी का उद्देश्य नए छात्रों का कॉलेज समुदाय में गर्मजोशी से स्वागत करना और उन्हें आत्मविश्वास तथा अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है। प्राचार्य डॉ. ढिल्लों ने भी नए छात्रों का स्वागत किया और उन्हें कॉलेज परिवार में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर जाट हाई स्कूल सोसाइटी के उप प्रधान बलजिंदर सिंह बनवाला, महासचिव एडवोकेट रश्मि ढुल, कोषाध्यक्ष बलकार नैन और अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही डॉ. लाभ सिंह चौहान, मोनिका मान, डॉ. सीमा, प्रो सुधीर सिंह, प्रो सुखबीर सिंह, डॉ. प्रोमिला कुंडू, डॉ. रेणुका, डॉ. राजेश कुमार, सुशील कुमार सहित सभी स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे और नए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें