फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धूप और उमस से लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी

Tue, 09 Sep 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में सोमवार को मौसम का मिजाज फिर से बदल गया। सुबह से तेज धूप निकलने के कारण लोगों को दिनभर गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। पिछले दिनों लगातार बारिश से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन सोमवार को धूप निकलने के बाद तापमान बढ़ गया, जिससे असहजता बढ़ गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मौसम के इस उतार-चढ़ाव के कारण दैनिक कामकाज में परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। सुबह से शाम तक धूप के साथ उमसभरी गर्मी रही और बीच-बीच में हल्की बादलछाया भी देखने को मिली।
विज्ञापन


जिले में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दो दिनों में नमी वाली हवा के कारण मानसून की सक्रियता बनी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 10 सितंबर तक उत्तरी व दक्षिणी हरियाणा में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और पश्चिमी हरियाणा में आंशिक बादलछाया या हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान वातावरण में नमी बनी रहेगी और तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन


मौसम के इस उतार-चढ़ाव ने लोगों के स्वास्थ्य और दैनिक जीवन को प्रभावित किया है। कई लोगों ने बताया कि उमस और गर्मी के कारण घरों और कार्यालयों में असहजता बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें