फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़कों की बदहाल स्थिति से परेशान हैं लोग

Fri, 10 May 2024 04:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लोकसभा चुनाव प्रक्रिया में मतदान की तिथि समीप आते ही अब विभिन्न मुद्दों पर बात होने लगी है। इन मुद्दाें में शहर की खस्ता हालत का ठीक न होना भी है। शहर में कई मुख्य सड़कों की बदहाल स्थिति के चलते इनके साथ लगती कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। बीते करीब पांच-पांच साल से ये सड़कें बदहाल पड़ी हैं।

इन सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिस कारण इन पर चलते समय वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। हालांकि शहरवासी कई बार इनके सुधार की मांग कर चुके हैं, लेकिन अ भी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। ऐसे में खस्ताहाल सड़कों की समस्या भी इस बार लोकसभा चुनाव में एक बड़ा मुद्दा है।
विज्ञापन

इन सड़कों की स्थिति है खराब
शहर में चंदाना गेट से गांव चंदाना की ओर जाने वाली सड़क, फ्रांसवाला रोड, प्यौदा रोड और देवीगढ़ रोड के काफी बड़े हिस्से की हालत दयनीय है। जाखौली अड्डा से मॉडल टाउन में जाने वाला मार्ग व कॉलोनियों की अंदर की सड़कें भी बदहाल स्थिति में हैं। इनके अतिरिक्त शहर में बने सेक्टरों में भी काफी सड़कें खराब स्थिति में हैं। शहरवासी इन सड़कों की मरम्मत या फिर इन्हें नए सिरे बनाने की मांग कर रहे हैं।
बारिश के बाद ज्यादा खराब हो जाती है हालत

हर बार बारिश के बाद इन सड़कों की हालत और ज्यादा खराब हो जाती है। सड़कों पर बने गड्ढों में बरसात का पानी जमा हो जाता है। ऐसे में अक्सर दोपहिया वाहन चालक इन पानी भरे गड्ढों में फिसल कर गिर जाते हैं और चुटहिल होते हैं। कई बार रात के समय अंधेरे में गड्ढे दिखाई ने देने के कारण भी दुर्घटनाएं हो जाती हैं।

कई वर्षों से है बदहाली

सड़कों की बदहाल स्थिति आज से नहीं, बल्कि कई वर्षों से है। एक बार इन्हें बनाने के बाद संबंधित अधिकारी इन्हें भूल जाते हैं। वर्षों तक संभाल न होने के कारण सड़कें टूट जाती हैं। परेशानी लोगों को झेलनी पड़ती है। शहर की सभी सड़कों का नए सिरे से निर्माण होना चाहिए। -राकेश चुघ, शहरवासी
विज्ञापन


कई वर्षों से है बदहाली

टूटी सड़कों पर सबसे ज्यादा परेशानी बारिश में होती है। ऐसे में पहले सभी सड़कों की मरम्मत होनी चाहिए। समय-समय पर इनकी जांच होती रहनी चाहिए। शहर की सड़कों पर आवाजाही अधिक होती है, इसलिए अधिकारियों को निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

-राधेश्याम मलिकपुरिया, शहरवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें