सीवन। एक ही रात में चोरों ने 10 मोटरों के तार काट दिए। किसान नरेंद्र सैनी, कृष्ण, प्रशात, जोगी राम, शीशन, सुभाष, निर्मल व अन्य ने बताया कि बुधवार कि रात को चोरों ने उनके खेतों में व आस पास के किसानों के खेतों में खेत के कमरों के दरवाजों को तोड़कर नलकूप की मोटर के तार काट लिए और साथ ही ग्रिप भी उतार लिए। पिछले तीन दिनों में चोरों ने दो दर्जन से अधिक मोटरों के तार काटे हैं और अन्य सामान चुराया है। किसानों ने मांग की है कि चोरों की तलाश की जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। किसानों के नुकसान की भरपाई करवाई जाए। संवाद