फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: उमस से लोग बेहाल, दिन का तापमान चढ़ा

Sun, 29 Jun 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर में तीन दिनों से मौसम विभाग द्वारा मानसून की संभावना जताई जा रही है, लेकिन बारिश का पता नहीं है। गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। शनिवार को भी उमस भरी गर्मी का प्रकोप बना रहा।

दिन के तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन


गत 24 जून को हुई बारिश के बाद मौसम के बदलने की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। उमस के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के आसार बने हुए हैं, लेकिन अब तक राहत नहीं मिली। शहर में सुबह के समय मौसम कुछ सुहावना रहा, लेकिन दोपहर बाद धूप निकलने से गर्मी और उमस दोनों बढ़ गई। हालांकि रात के तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अगले एक सप्ताह के भीतर बारिश की संभावना बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव जारी है। फिलहाल हवा की रफ्तार करीब आठ किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें