फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गर्मी के बावजूद धान की रोपाई जारी

Sun, 29 Jun 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजौंद। भीषण गर्मी के बावजूद किसानों द्वारा धान की रोपाई का कार्य तेजी से जारी है। तीन दिन पहले कुछ क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद खेतों में नमी बनी, जिससे किसानों ने धान की रोपाई का काम तेज कर दिया। दो दिनों से पड़ रही गर्मी के बावजूद किसान खेतों में जुटे हुए हैं।

किसान नरेंद्र, सुभाष, अशोक कुमार, रामकुमार, राजेश, शमशेर, कर्ण सिंह, धर्म सिंह और कुलदीप ने बताया कि तेज गर्मी परेशानी जरूर पैदा कर रही है, लेकिन पनीरी और खेत पूरी तरह तैयार हैं। ऐसे में रोपाई में देरी करना संभव नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को उम्मीद है कि मानसून के सक्रिय होने तक धान की फसल अच्छी बढ़वार ले लेगी। उन्होंने बताया कि इस समय लगाई गई धान बारिश से पहले मजबूत हो जाती है, जिससे बरसात के दौरान पनीरी खराब होने या पौधों की बढ़वार रुकने का खतरा नहीं रहता। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें