कैथल। जिले में मानसून अपने अंतिम चरण में होने को है। ऐसे में अब यह पिछले तीन दिनों से सक्रिय है। रविवार को शुरू हुई बारिश मंगलवार को तीसरे दिन भी दिनभर जारी रही। शहर की अधिकतर कॉलोनियों में हुए जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने आगले तीन से चार दिन तक भारी बारिश होने के लिए आंशका जताई है। अगस्त की शुरूआत में बारिश सामान्य दर्ज की गई, लेकिन अब माह के अंतिम सप्ताह में बारिश ने सारी कमी पूरी कर दी है। बारिश होने से शहर में मौसम दो दिनों से बुहत खुशनुमा बना दिया है। वहीं, पिछले 24 घंटे में जिले के सभी सात खंडों में कुल 165 एमएम बारिश दर्ज की गई।
शहर के डोगरा गेट, माता गेट, प्रताप गेट, अमरगढ़ गामड़ी सहित पुराना बस स्टैंड क्षेत्र डेढ़ से दो फीट भरा पानी भर गया है जिससे बारिश के बाद कई ग्रामीण क्षेत्रों में दूसरे दिन भी तीन घंटे तक बिजली भी रही गुल रही है। शहर की कई निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है जिससे उनको परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है।