फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन पात्रों ने पेंशन नहीं मिलने पर किया प्रदर्शन

Sun, 20 Dec 2015 12:34 AM IST
कलायत/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पिंजूपुरा में 2 माह से पात्र लोगों को पेंशन नहीं मिलने पर रोष जताते हुए प्रदर्शन किया। पात्र पेंशन धारक विरोध स्वरूप प्रदर्शन का पता चलते ही जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलोड़ मौके पर पहुंच गए। पेंशन पात्रों को जल्द पेंशन दिलवाने के आश्वासन के बाद वे शांत हुए। विधवा पेंशन पात्र सुनीता, छन्नो, राजबाला, सुमन, प्रवेश देवी, संतोष, रमेश तथा बुजुर्ग टेका राम, हेमरत, साधु, फुल्लु, हरिकेश, मांगे राम, ज्ञानो देवी, शांती, जिओ देवी तथा विकलांग चंदन व भीमा राम ने बताया कि उनका कलायत के सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में खाता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उन्हें 2 माह से पेंशन नहीं मिल रही जिसके कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पेंशन के लिए उन्हें बार बार करीब 3 किलोमीटर दूर कलायत जाना पड़ता है तथा बार बार बैंक के चक्कर लगाने पर भी बैंक द्वारा उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही। प्रदर्शन का पता चलते ही मौके पर पहुंचे जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलोड़ से पेंशन पात्रों ने कहा कि जब वे बैंक में पेंशन के लिए जाते हैं तो कुछ बैंक कर्मचारियों द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है।

उन्हें कलायत में बैंक के बार बार चक्कर न लगाने पड़े इसके लिए गांव में ही पेंशन दिए जाने की मांग की। सरपंच बलवंत सिंह ने बताया कि पेंशन पात्रों की पेंशन को लेकर वे भी दर्जनों बार बैंक के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ने कहा कि 15 जनवरी से गांव में ही पेंशन का वितरण सार्वजनिक जगह चुनकर शुरू करवा दिया जाएगा। बैंक कर्मचारियों के अभद्र व्यवहार बारे उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों से संपर्क कर सज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें