संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पेंशन बहाली संघर्ष समिति की बैठक गांव मालखेड़ी में आयोजित की। मुख्य अतिथि राज्य प्रधान विजेंद्र धारीवाल ने कहा कि पेंशन आंदोलन को मजबूत किया जा रहा रहा है। इसके लिए पेंशनरों को जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में बैठक का आयोजन एक अक्तूबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित की जाएगी। उस बैठक में पेंशन शंखनाद महारैली की तैयारियों के लिए चर्चा करने के साथ वोट फॉर ओपीएस ही मुहिम के लिए रणनीति बनाई जाएगी। धारीवाल ने कहा कि पेंशन संकल्प साइकिल यात्रा दो जून को नांगल चौधरी से शुरू होकर पंचकूला पहुंची। वहां महामहिम राज्यपाल को पेंशन बहाली का ज्ञापन सौंपा।
धारीवाल ने कहा कि उनकी मुहिम तब तक नहीं रुकेगी, जब तक प्रदेश में पुरानी पेंशन लागू नहीं हो जाती। इसी कड़ी में एक अक्तूबर को नेशनल मूवमेंट फोर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के बैनर तले नई दिल्ली के रामलीला मैदान में देशभर के कर्मचारी सरकार के विरोध में पेंशन शंखनाद महारैली करेंगे। इस मौके पर सुरेंद्र चहल, रजत मोर, अमरदीप सिंह, ज्ञान गिल, राजेश शर्मा, मुकेश शर्मा, वीरेन्द्र, सीना, जसपाल, मोहित, अनिल कुमार, मनदीप, विजेन्द्र, दर्शन सिंह आदि मौजूद रहे।