फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीपी तो कहीं पोर्टल के नाम पर भटक रही जनता : कुलदीप

Sun, 13 Aug 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के शासनकाल में परेशान है। कहीं पर परिवार पहचान पत्र के नाम पर तो कहीं पोर्टल के नाम पर जनता दर-दर की ठोकर खा रही है। वहीं प्रदेश के कुछ लोग जातिवाद के नाम पर बैठकर अपनी राजनीति रोटियां सेकने लगे हैं। पूर्व स्पीकर रविवार को हिसार जाते हुए कैथल में जींद रोड बाइपास पर रुके थे। जिला सर्व ब्राह्मण सभा के प्रधान विक्की शर्मा ने समाज की ओर से उनका स्वागत किया गया।
कुलदीप शर्मा ने कहा कि प्रदेश में किसानों को अपनी फसल का समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है और पढ़ा लिखा बेरोजगार युवक रोजगार के लिए भटक रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद ही कह रहे हैं कि वह हर किसी को सुरक्षा नहीं दे सकते। उनका ये बयान निंदनीय है। मुख्यमंत्री अब अधिक समय गुरुग्राम और पंचकूला में बीता रहे हैं। यह इस बात का संकेत है कि मुख्यमंत्री स्वयं अपने लिए प्रदेश में सुरक्षित सीट ढूंढ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में एक लाख 82 हजार पद खाली हैं। कांग्रेस का खेमों में बंटे होने के सवाल पर कुलदीप शर्मा ने कहा कि सभी कांग्रेसी एकजुट है। यदि रणदीप सुरजेवाला कैथल में प्रदर्शन कर रहे हैं तो दीपेंद्र हुड्डा प्रदेश में दूसरी जगह सरकार का विरोध कर रहे हैं। इस मौके पर वीरभान शर्मा करोड़ा, दर्शन लाल शर्मा, डा. प्रदीप शर्मा, आईडी भारद्वाज, राजू डोहर, प्रवीण शर्मा सेगा, राकेश शर्मा, रोहतास शर्मा, युवा ब्राह्मण सभा के प्रधान राकेश शर्मा व देवीराम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें