फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पवन शर्मा बने भारत तिब्बत समन्वय संघ के उत्तर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

Thu, 27 Nov 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
26kht_1_पवन शर्मा एडवोकेट
विज्ञापन
कैथल। भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय मंत्री राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़ वाला ने बताया कि हरियाणा और पंजाब हाई कोर्ट के अधिवक्ता तथा हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन शर्मा एडवोकेट को संगठन का उत्तर भारतीय क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


यह दायित्व केंद्रीय संयोजक हेमेंद्र तोमर, केंद्रीय संरक्षक एवं पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी और राष्ट्रीय महामंत्री राजो मालवीय द्वारा, राजेंद्र गुप्ता की अनुशंसा पर सौंपा गया।

भारत तिब्बत समन्वय संघ कैलाश मानसरोवर को चीन के कब्जे से मुक्त कराने के संकल्प के साथ कार्यरत संगठन है। यह उद्देश्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सरसंघचालक परम पूजनीय राजू भैया की इच्छा और अपेक्षा के अनुरूप बताया जाता है। संगठन राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न कार्यों में सक्रिय है और दीपावली से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन के पांच लक्ष्य’ तथा आरएसएस के ‘पांच परिवर्तन’ से जुड़े स्वदेशी आंदोलन के लिए देशभर में अभियान चला रहा है। पवन शर्मा की नियुक्ति के लिए राजेश कुमारी सिंगल ने संगठन से अनुरोध किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें