संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। मार्केट कमेटी चीका की पहली बैठक कमेटी कार्यालय में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मार्केट कमेटी के अध्यक्ष जगमाल राणा ने की। बैठक में क्षेत्र की अनाज मंडियों के सुधार और सुविधाओं को लेकर कुल छह प्रमुख एजेंडे रखे गए, जिन्हें सभी सदस्यों ने सहमति से पास कर दिया।
अध्यक्ष जगमाल राणा ने बताया कि बैठक में शामिल एजेंडों में अतिरिक्त अनाज मंडी में किसान बाजार के सामने फड़ को पक्का करना, सेगा प्लाट की साइड वाले फड़ का पक्का निर्माण, अतिरिक्त अनाज मंडी के लिए नगरपालिका से दस एकड़ भूमि लेना, कवर किए गए शेड के फर्श का स्तर ठीक करना और अगौंध खरीद केंद्र के फड़ में ब्लॉक लगाकर पक्का करना शामिल थे।
जगमाल ने कहा कि क्षेत्र की मंडियों के सुधार और बेहतर सुविधाओं के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बैठक में उपाध्यक्ष मांगे राम जिंदल, संजय कुमार, रामदिया नबरदार, अमन भंगू, हरजोत सिंह, विषपाल राणा, जग्गा बांगर, सुनील कुमार, सुमित कुमार, ज्ञानचंद, कृपाल सिंह, हरविंद्र सिंह, पुरुषेतम गोयल, जेई रमन कुमार उपस्थित रहे।