फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजौंद में राजकीय कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ, 29 करोड़ से होगा कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राजौंद में 29 करोड़ की लागत से बनने वाले राजकीय कॉलेज के भवन निर्माण का इंतजार अब जल्द ही खत्म होगा। इसके लिए प्रशासनिक अनुमति मिल चुकी है। अब लोक निर्माण विभाग की ओर से जल्द ही निविदा जारी कर वर्क ऑर्डर किए जाएंगे।
विज्ञापन

राजौंद में कॉलेज के भवन निर्माण के लिए ग्रामीणों की ओर से लंबे समय से मांग उठाई जा रही है। दूसरी ओर लंबित कार्य से ग्रामीणों में रोष पनप रहा है। उन्होंने कॉलेज भवन की जगह को लेकर करीब तीन महीने तक धरना देकर सरकार के खिलाफ रोष भी जताया था। इस कॉलेज के भवन के निर्माण के लिए जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से जगह दी गई है, जबकि ग्रामीणों की मांग बस अड्डा के पास कॉलेज बनाने की मांग है। इस राजकीय कॉलेज के निर्माण को लेकर अब रास्ता साफ हो गया है। कॉलेज में करीब 60 सीटें हैं। राजौंद में कॉलेज बनाने की घोषणा वर्ष 2021 में रक्षाबंधन पर्व पर पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा की मांग पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से की गई थी।
लोक निर्माण विभाग के अनुसार, राजकीय कॉलेज पर 29 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इसके लिए मुख्यालय स्तर पर ही कार्य किया जा रहा है। जल्द ही निविदा जारी की जाएगी। इसके बाद भवन निर्माण कार्य के लिए वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन




राजौंद में बनने वाले नए राजकीय कॉलेज के भवन निर्माण के लिए विभाग की ओर से प्रशासनिक अनुमति मिल चुकी है। कॉलेज के भवन पर करीब 29 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य पूरा होने से कैथल और करनाल जिले के विद्यार्थियों को विशेष फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

- राकेश कुमार, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें